Site icon Dainik Savera Times

लिफ्ट गिरने से मजदूर की मौत

नोएडा: नोएडा में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की रात एक कंपनी में लिफ्ट गिर जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 63 के ए -ब्लॉक में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाला श्रमिक कमलेश (29 वर्ष) लिफ्ट में सवार होकर ऊपर से नीचे आ रहा था तभी लिफ्ट अचानक गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कमलेश उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर का रहने वाला था। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version