Site icon Dainik Savera Times

Haryana : पानीपत के खेत में मजदूर का गला रेतकर हत्या

laborer-murdered-by-slitting-his-throat

laborer-murdered-by-slitting-his-throat

पानीपत। गांव बिहाेली के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में काम करने वाले एक मजदूर रणजीत सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह 12 वर्षों से इनके खेतों में काम कर रहा था। अभी दो महीने पहले ही गांव से काम पर लौटा था।

हत्या के बाद से साथी भी लापता

जिले सिंह के भतीजे अमित ने करीब 15-20 दिन पहले ही विनोद नाम के एक नया नौकर रखा था। वह मृतक रणजीत का रिश्तेदार बताया जा रहा है और वह रणजीत के साथ ही खेत में बने कमरे में अपने परिवार सहित रह रहा था। अज्ञात हमलावर ने रणजीत का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दूसरी ओर विनोद खेत से लापता मिला। ऐसे में पुलिस अब पुलिस रंजिश का मामला समझकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी आत्माराम और थाना बापौली प्रभारी बंसीलाल ने मौके पर पहुंचे।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version