Site icon Dainik Savera Times

लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा

नेशनल डेस्कः लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने सिर्फ़ नौ महीने काम करने के बाद गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा क्यों दिया इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।

बता दें इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीवी आनंद बोस ने 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। फिलहाल वे दिल्ली में मौजूद हैं। उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। न तो राजभवन और न ही केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में कोई विस्तृत बयान जारी किया गया है।

Exit mobile version