करगिल: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर बातचीत के दौरान इस बात पर चर्चा होगी कि लद्दाख लोकसभा सीट पर कौन सा दल उम्मीवार उतारेगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ है।लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-करगिल के चुनाव के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच आम चुनाव से पूर्व गठबंधन के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ह्लआपके पास विधानसभा नहीं है.. इसलिए सड़क यहीं से शुरू होकर खत्म हो जाती है।
अब्दुल्ला ने कहा, हम इंडिया गठबंधन में हैं। जब सीट बंटवारे पर बात होगी, तो निश्चित रूप से इस पर (लद्दाख संसदीय सीट) चर्चा की जाएगी। उमर चार अक्टूबर को होने वाले लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-करगिल के चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के सिलसिले में दो दिन के लिए यहां आए हैं।नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर यह चुनाव लड़ रहे हैं।

