Site icon Dainik Savera Times

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि आज, मल्लिकार्जुन और नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें याद किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था, मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार समाज को एकजुट रखना है, ताकि वो विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘‘‘जय जवान, जय किसान’’ के प्रेरक, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

भूमि सुधार से लेकर दुग्ध क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को खत्म करने से लेकर 1965 की जंग तक, अपनी सरलता एवं सादगीपूर्ण जीवन से सबके प्रेरणास्नेत बने, शास्त्री ने देश की उन्नति के लिए हमेशा काम किया।‘ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘जय जवान जय किसान’ के प्रणोता भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।‘

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Exit mobile version