Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी वापस, तेज प्रताप को एक बॉडीगार्ड

June 5, 2026

लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी वापस, तेज प्रताप को एक बॉडीगार्ड

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकार भवन खाली करने का विवाद अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि दूसरा मामला सामने आ गया। इस बार मामला उनकी सिक्योरिटी से जुड़ा है। बिहार की सम्राट सरकार ने लालू और राबड़ी देवी से जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली है। जबकि तेज प्रताप को सुरक्षा के नाम पर एक सुरक्षा कर्मचारी दिया गया है।

तेजस्वी की सुरक्षा रहेगी यथावत

लालू और राबड़ी को अब बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा। पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा पहले की तरह रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी। साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

केवल लालू परिवार की सुरक्षा में बदलाव

तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा। जबकि मीसा भारती के साथ पहले की तरह तीन बॉडीगार्ड रहेंगे। इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने फैसला लिया। बताया जा रहा है कि गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पूरी जानकारी दी गई है। जिस तरह लालू फैमिली की सुरक्षा में बदलाव किया गया है, उसके बारे में बिहार के डीजीपी को जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने लेटर लिखा है।

लालू से ज्यादा राबड़ी को सुरक्षा

ऐसे में लालू प्रसाद के पास अब बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे। राबड़ी देवी की बात करें तो, उनके पास बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, HQRT से पायलट, 3 महिला बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ कार, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे। राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में उनकी सिक्योरिटी लालू प्रसाद से ज्यादा है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें