Last chance to fill CET Group D form : चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की CET ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की 3 जुलाई अंतिम तारीख है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
अब तक 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 8.77 लाख उम्मीदवारों ने फाइनल सबमिट कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की आज यानी 3 जुलाई आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे, केवल वही इस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। बता दें कि इस बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून को शुरू की गई थी।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा ताजा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि CET ग्रुप-डी को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेयरमैन ने आवेदकों से खास अपील करते हुए कहा है कि वे अपना फॉर्म किसी और से भरवाने के बजाय स्वयं भरें। फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले उसमें दर्ज की गई एक-एक जानकारी को बारीकी से जरूर जांच लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार करने का अतिरिक्त समय भी दिया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद, उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क 6 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो उसमें सुधार करने के लिए पोर्टल 7 जुलाई से 9 जुलाई तक खुला रहेगा। केवल वे ही अभ्यर्थी CET ग्रुप डी की परीक्षा दे पाएंगे, जो इस निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। अंतिम समय में सर्वर डाउन होने जैसी तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द फॉर्म सबमिट करना बेहतर रहेगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...