Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNU में जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025

January 28, 2025

IGNU में जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025

नेशनल डेस्क : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सभी कार्यक्रमों के लिए सत्र जनवरी, 2025 के लिए ऑनलाइन प्रवेश और पुनः पंजीकरण (आर.आर.) की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सभी परास्नातक, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश और सभी परास्नातक और स्नातक के ऑनलाइन पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 जनवरी, 2025 है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने आगे बताया कि कुछ डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा और स्नातक कार्यक्रमों में एससी/एसटी छात्रों को बिना कोई शुल्क लिए प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें शुल्क छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक इग्नू की वेबसाइट (www.ignou.ac.in) या इग्नू चंडीगढ़ की वेबसाइट (www.rcchandigarh.ac.in) और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के फेसबुक पेज https://www. facebook.com/RCCHD देख सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को अपना अध्ययन जारी रखने के लिए जनवरी, 2025 सत्र के लिए अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए 31 जनवरी, 2025 तक पुनः पंजीकरण कराना चाहिए। पुन: पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर खुद को पंजीकृत करना होगा (यदि पंजीकृत नहीं है)। जबकि जिन लोगों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, वे बस आईडी-पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते हैं और पंजीकरण भर सकते हैं और अपेक्षित शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि किसी शिक्षार्थी को कोई कठिनाई आती है तो वह सहायता के लिए आरसी चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें