Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU में Admission की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ी

October 2, 2024

IGNOU में Admission की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू /IGNOU) ने जुलाई, 2024 सत्र में सभी मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश (सर्टिफिकेट व सेमेस्टर कार्यक्रमों को छोड़कर) की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी है।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सूचित किया की इच्छुक आवेदक ऑनलाइन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं: जो इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।

SC/ST विद्यार्थियों के लिए अधिकतम कार्यक्रमों जिनमें डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा स्नातक कार्यक्रम सम्मिलित हैं, बिना शुल्क के ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा लेकिन इन अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने के समय (जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करने होंगे।

जुलाई, 2024 सत्र के इग्नू शैक्षणिक कार्यक्रमों का विवरण https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक से एक्सेस किया जा सकता है। पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ की वेबसाइट www.rcchandigarh.ac.in व इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/RCCHD को देख सकते हैं।

यदि किसी विद्यार्थी को किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें