Site icon Dainik Savera Times

SIR फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी,अब इस दिन तक भर सकते है फॉर्म

नेशनल डेस्क: चुनाव आयोग ने नागरिकों के लिए खुशखबरी दी है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले इस प्रक्रिया की अंतिम तारीख 4 दिसंबर निर्धारित की गई थी। SIR प्रक्रिया देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है, और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से फॉर्म भरे जा रहे हैं।

SIR का उद्देश्य क्या है?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट को अधिक शुद्ध और सटीक बनाना है। इसके तहत फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें वोटर लिस्ट से हटाया जाता है। कई बार एक ही व्यक्ति के नाम कई जगह दर्ज हो जाते हैं, जिन्हें SIR प्रक्रिया से ठीक किया जाता है। इससे मतदाता सूची में साफ-सफाई सुनिश्चित होती है। पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रक्रिया के तहत करीब 47 लाख फर्जी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया गया था।

SIR प्रक्रिया की समय-सारणी:

11 दिसंबर 2025 तक: BLO द्वारा घर-घर सत्यापन और पोलिंग बूथ का पुनर्गठन।

12-15 दिसंबर 2025: कंट्रोल टेबल का अपडेट और ड्राफ्ट रोल तैयार।

16 दिसंबर 2025: ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन।

16 दिसंबर 2025: 15 जनवरी 2026: दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय। इस दौरान ERO नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन और फैसले का कार्य समानांतर रूप से करेगा।

16 दिसंबर 2025:7 फरवरी 2026: दावों और आपत्तियों का निपटारा।

14 फरवरी 2026: फाइनल इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन।

ये भी पढ़ें: इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, लीवर कैंसर के चलते तोड़ा दम 

फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की वजह

चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाकर BLO और ERO को पर्याप्त समय देने का निर्णय लिया है। इससे वे घर-घर जाकर फॉर्म भरने के साथ-साथ सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया को और व्यवस्थित रूप से पूरा कर सकेंगे। आयोग का लक्ष्य इस प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्टोरल रोल को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने SIR फॉर्म भर दें, ताकि मतदाता सूची में अपनी सही जानकारी सुनिश्चित कर सकें।

Exit mobile version