Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का आज शाम पटना में किया जाएगा अंतिम संस्कार,

May 14, 2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का आज शाम पटना में किया जाएगा अंतिम संस्कार,


पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा। कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने सोमवार रात नौ बज कर करीब 45 मिनट पर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सुशील मोदी का पार्थिव शरीर सुबह करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच दिल्ली से पटना हवाई अड्डे लाया जाएगा और उसे पटना के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। बाद में पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा और इसके बाद भाजपा राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार शाम 5.50 बजे पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें