Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब और कहां करेगा लैंडफॉल

October 27, 2025

चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब और कहां करेगा लैंडफॉल

कोलकाता। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जहां, चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित मौसम प्रणाली के एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की संभावना है।

मछुआरों को सम्रुद किनारे न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को बृहस्पतिवार तक पश्चिम बंगाल तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है।

लोगों को घर के अंदर रहने को कहा गया
वहीं, मौसम विभाग ने अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़ेंः बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी प्लेटफार्म्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ाई

दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में मंगलवार और शुक्रवार के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बारिश को लेकर कही ये बात
आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) और उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

तूफान को लेकर क्या आया अपडेट
-25 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र एक्टिव हुआ था, जो 26 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन बन गया।
-27 अक्टूबर की सुबह चक्रवाती तूफान बनकर आगे बढ़ेगा।
-28 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान अपने चरम पर होगा।
-28 अक्टूबर शाम या रात को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर काकीनाडा से टकरा सकता है जिसके बाद भारी बारिश हो सकती है।
-90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें