Site icon Dainik Savera Times

Haryana : फरीदाबाद में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, बोले- साथियों को ले गई पुलिस

lathicharge-on-employees

lathicharge-on-employees

फरीदाबाद। lathicharge on employees वेतन बढ़ोतरी के लिए चल रहे कर्मचारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। ये प्रदर्शन मंगलवार को भी चला फरीदाबाद में कर्मचारियों का प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों को पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात

इससे पहले बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के बाहर इकट्ठा हो गए। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां स्थिति अब भी तनाव भरी है। इससे पहले कर्मचारियों ने सोमवार को भी फरीदाबाद में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी में काम का दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

कर्मचारी बोले- क्षमता से अधिक ले रहे काम

कर्मचारियों की मानें तो उनसे अधिक काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें ना तो उचित वेतन मिल रहा है और ना ही आवश्यक सुविधाएं। इससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है, जो अब विरोध के रूप में सामने आया है। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फरीदाबाद में आज फिर बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन के चलते आसपास के इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लाठीचार्ज के बाद कर्मचारी तितर बितर हो गए।

Also Read

Exit mobile version