Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाकें में फैली सनसनी, देखें VIdeo

February 25, 2026

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाकें में फैली सनसनी, देखें VIdeo

Lawrence Bishnoi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठी। इस बार निशाने पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम थी। मंगलवार रात कश्मीरी गेट इलाके में बदमाशों ने उनके वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस गैंगवार के एंगल से जांच में जुटी है।

मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हमला
जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे बिश्नोई के वकील अपने चार सहयोगियों के साथ कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी अचानक बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तेजी से वहां से निकाला और सीधे सिविल लाइंस इलाके के एक पांच सितारा होटल की ओर ले गया। इस त्वरित फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

वकील बाल-बाल बचे, एक घायल
हमले में वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गैंगवार की आशंका
पुलिस सूत्रों का मानना है कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। चूंकि लॉरेंस बिश्नोई कई आपराधिक मामलों में आरोपी है और इस समय जेल में बंद है, ऐसे में प्रतिद्वंद्वी गैंग की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा। हाल के महीनों में गैंग से जुड़े विवादों और फायरिंग की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
सरेराह हुई इस गोलीबारी ने एक बार फिर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें