Site icon Dainik Savera Times

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता देश का विकास रोकने के लिए मुङो गाली और धमकी दे रहे : PM Modi

भोपाल/पीलीभीत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके घटक दल भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं और देश के विकास को रोकने के लिए उन्हें गालियां और धमकियां दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का मिशन है। उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए के तीसरे कार्यकाल में बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनने के लिए उमड़ी भीड़ से पता चलता है कि 4 जून को चुनाव परिणाम क्या होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मोदी देश की सुरक्षा की गारंटी देता है तो वे मुङो गाली देते हैं, जब मोदी अनुच्छेद 370 (जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था) को हटाने की गारंटी पूरा करता है, तो वे पाकिस्तान की भाषा में बोलना शुरू कर देते हैं। वहीं यूपी के पीलीभीत में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी तुष्टीकरण के दलदल में इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती।

उन्होंने कहा, सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह ही नहीं है। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर के निर्माण से, पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। आपने मंदिर बनने से रोकने के लिए अदालत में जो करना था, कर लिया। मंदिर न बने, इसके लिए आपने लाख कोशिश भी कर ली। लेकिन देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया। जब आपके सारे गुनाह माफ करके आपको प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक निमंत्रित किया गया तो आपने निमंत्रण ठुकरा दिया। आपने प्रभु राम का अपमान कर दिया।

Exit mobile version