Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया गठबंधन के नेता PM Modi को हराने में विफल, कर रहे सनातन धर्म कुचलने की कोशिश : Niranjan Jyoti

September 16, 2023

इंडिया गठबंधन के नेता PM Modi को हराने में विफल, कर रहे सनातन धर्म कुचलने की कोशिश : Niranjan Jyoti

पटनाः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को दावा किया कि इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने में विफल रहे हैं, इसलिए वे सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ज्योति पटना आईं और झंझारपुर जाते हुए पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि इंडिया के नेता बार-बार सनातन धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

ज्योति ने कहा कि कुछ लोग सनार्तन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से कर रहे हैं तो वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री बार-बार रामचरितमानस के खिलाफ बयान दे रहे हैं। रामचरितमानस पर आपत्ति करना देश के गरीबों पर आपत्ति करने के समान है। मैं निषाद समुदाय के लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे इंडिया गठबंधन के नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताएं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए ज्योति ने कहा, ’उनके पिता बाला साहेब ठाकरे (बाल ठाकरे) ने आजीवन हिंदुत्व की राजनीति की, लेकिन वह एक हिंदू विरोधी समूह की गोद में बैठे हैं।’ ज्योति ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। दुनिया के ताकतवर वैश्विक नेताओं ने यहां आकर जी20 के सफल आयोजन की सराहना की। लेकिन, इंडिया गठबंधन के नेता इसे मौत के सौदागर, जहर की पुड़िया और अन्य नाम दे रहे हैं। राजनीति में, कोई भी किसी की विचारधारा पर आपत्ति कर सकता है, लेकिन किसी को अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें