Site icon Dainik Savera Times

लेह हिंसा: नेपाल और डोडा के लोगों सहित 50 से अधिक गिरफ्तार; सोमवार से स्कूल-कॉलेज फिर से खुलने की उम्मीद

Leh Violence: लेह में हुई हिंसा के बाद, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। जिले भर में लगाए गए प्रतिबंधों में कुछ इलाकों में आंशिक रूप से ढील दी गई है, हालाँकि संवेदनशील इलाकों में कड़े कदम अभी भी लागू हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य जीवन बहाल करने के प्रयास जारी हैं और अगर स्थिति शांतिपूर्ण रही, तो सोमवार से स्कूल-कॉलेज फिर से खुलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि सभी इलाकों में विश्वास बहाल होने के बाद चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिए जाएँगे। हिंसा के सिलसिले में, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हिरासत में लिए गए लोगों में नेपाल और जम्मू के डोडा जिले के लोग भी शामिल हैं। जाँचकर्ता उनसे पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अशांति फैलाने में किसी बाहरी एजेंसी की कोई भूमिका थी। अधिकारी ने आगे कहा, पूछताछ से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित हाथ था। इस हप्तफ्ढ्ढो की शुरूआत में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने सरकारी दफ्तरों पर हमला किया, वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ झड़प की।

तब से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी के साथ स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच, कारगिल में शुक्रवार को व्यावसायिक गतिविधियाँ फिर से शुरू हो गईं और पिछले दिन पूरी तरह से बंद रहे बाजार फिर से खुल गए। रिपोटरें के अनुसार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले, जो जि़ले में सामान्य जीवन की वापसी का संकेत है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों या भड़काऊ सामग्री से प्रभावित न होने की अपील दोहराई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता स्थिति को पूरी तरह से स्थिर करना और लद्दाख में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version