Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान के सीकर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

bhookamp

bhookamp

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर सीकर जिले में विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आये। जिले के खाटूश्याम, रींगस, दांतारामगढ़ सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस होने के समाचार मिले हैं। भूकंप से जान माल एवं अन्य किसी नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

Exit mobile version