Site icon Dainik Savera Times

केरल के त्रिशूर में भूकंप का लगा हल्का झटका

bhookamp

bhookamp

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर और पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञन केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 8.15 बजे क्षेत्र में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। त्रिशूर जिले के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटके चार सेकंड तक महसूस किए गए लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
एनसीएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भूकंप का केंद्र 10.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सात किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके कुन्नमकुलम, एरुमाप्पेट्टी और पझांजी क्षेत्रों तथा पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

Exit mobile version