Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

September 3, 2023

ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

भुवनेश्वर:ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय (एसआरसी) कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खुर्दा में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, बलांगीर में दो, अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकनाल जिले में क्रमश: एक-एक की मौत हुयी है। इन जिलों में शनिवार को दो घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई और बिजली गिरी।हादसाें में तीन लोग झुलस गये जिन्हें खुर्दा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें