Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कहर बन कर ढही आकाशीय बिजली…1 व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, 3 लाेगाें की हुई…

July 12, 2024

कहर बन कर ढही आकाशीय बिजली…1 व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, 3 लाेगाें की हुई…

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। बिहार के नालंदा जिले में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार रात अलग अलग स्थानों में गरज के साथ बौछार संग वज्रपात भी हुआ। जिसमें 4 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

पहला मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के चकदिन गांव में सामने आया। यहां इंद्रदेव यादव की चार वर्षीय पुत्री सुष्मिता कुमारी बारिश के दौरान अपने छत पर नहा रही थी, तभी आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा मामला गोकुलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पकड़िया बीघा में जानवर देखने जा रही पिंकी देवी के ऊपर वज्रपात हो गया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कौशल्या देवी झुलस गईं। उनका इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, तीसरा मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरांदी गांव का है। यहां खेत में काम करने के दौरान सचित सिंह नामक अधेड़ व्यक्ति की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला पिंकी देवी के परिजन कश्मीर यादव ने बताया, कि आकाशीय बिजली रात के समय गिरी और जब तक वो घटनास्थल पर पहुंचते महिला दम तोड़ चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाने का भी समय नहीं मिल पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें