
भुवनेश्वर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘चोरी’ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यहां ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है।
गांधी ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने, बिहार में भाजपा को चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘भाजपा 5-6 पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती।’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘जल, जंगल, जमीन’ आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...