Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lionel Messi Goat India Tour 2025 : Messi मुंबई में आज सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे, जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

December 14, 2025

Lionel Messi Goat India Tour 2025 : Messi मुंबई में आज सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे, जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

नेशनल डेस्क। दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी इस समय तीन दिनों के  GOAT India Tour 2025  पर भारत में मौजूद हैं। उनके इस दौरे को लेकर देशभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन मेसी कोलकाता और हैदराबाद पहुंचे थे, वहीं अब दौरे के दूसरे दिन उनका कार्यक्रम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तय किया गया है।

 

मुंबई पहुंचेगे लियोनल मेसी
लियोनल मेसी अपने भारत दौरे के दूसरे दिन यानी 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। मुंबई में उनका पूरा दिन कार्यक्रमों से भरा रहेगा। इस दौरान वह खेल, मनोरंजन और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि आज उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से भी होगी।

पैडल कप में लेंगे हिस्सा
मुंबई पहुंचने के बाद लियोनल मेसी सबसे पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) जाएंगे। यहां वह भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे पैडल कप में भाग लेंगे। यह खेल गतिविधि फैंस के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहने वाली है।

सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच का होगा आयोजन
इसके बाद शाम 4:00 बजे लियोनल मेसी एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। इस दोस्ताना मुकाबले में कई मशहूर हस्तियां भी नजर आएंगी। यह मैच पूरी तरह मनोरंजन और खेल भावना से जुड़ा होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम और चैरिटी शो
शाम 5:00 बजे मेसी का कार्यक्रम मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया है। यहां उनके सम्मान में एक खास आयोजन होगा। इसके बाद एक चैरिटी फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सामाजिक कार्यों के लिए धन जुटाना है। इस तरह मेसी का मुंबई दौरा पूरी तरह से एक्शन और उत्साह से भरा रहेगा।

लियोनल मेसी का मुंबई शेड्यूल

-दोपहर 3:30 बजे: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप

-शाम 4:00 बजे: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच

-शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम और चैरिटी फैशन शो

देखें वीडियोः Nawanshahr ‘ਚ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਪਹੁੰਚੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਦਾ ਕਰੋ ਇਸਤਮਾਲ

कोलकाता में हुआ भव्य स्वागत
लियोनल मेसी 13 दिसंबर की सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस पहले से मौजूद थे। जैसे ही मेसी एयरपोर्ट से बाहर आए, फैंस खुशी से झूम उठे और नाच-गाने लगे।

70 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
कोलकाता पहुंचने के बाद मेसी ने लेक सिटी में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह पल उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास रहा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात की और फिर सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा
सॉल्ट लेक स्टेडियम में पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। सुरक्षा कारणों से लियोनल मेसी को वहां से जल्दी निकलना पड़ा। उनके जाते ही कुछ फैंस नाराज हो गए और उन्होंने स्टेडियम में पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने कुर्सियां भी उखाड़ दीं और मैदान में घुस गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी परेशानी हुई।

 

हैदराबाद में भी रहे खास कार्यक्रम
दिन के अंत में लियोनल मेसी हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उनके साथ फुटबॉल ड्रिब्लिंग भी की। इसके अलावा मेसी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ेंः John Cena Retirement : महान रेसलर John Cena ने हार के साथ रिंग से ली आखिरी विदाई, दर्शक हुए भावुक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें