Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी आठ दिनों के ईडी रिमांड पर

October 20, 2023

झारखंड में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी आठ दिनों के ईडी रिमांड पर

रांची: झारखंड में शराब घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार योगेंद्र तिवारी को आज यहां ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया।ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक बी एम पी सिंह ने बहस की जबकि योगेंद्र तिवारी की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की।

ईडी की ओर से योगेंद्र तिवारी से पूछताछ करने के लिए 14 दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी गयी। जिसका योगेंद्र तिवारी के अधिवक्ता ने विरोध किया। इसके बाद अदालत ने आठ दिनों की रिमांड की अनुमति दी। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में हुए शराब घोटाले में मनी लाउं¨डग के आरोप में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को कल शाम गिरफ्तार किया था ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें