Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे ने ट्रेन दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की : फडणवीस

June 10, 2025

रेलवे ने ट्रेन दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की : फडणवीस

Local Train accident : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे ने लोकल ट्रेन से गिरकर पांच ट्रेन यात्रियों की मौत की दुर्घटना मामले के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। फडणवीस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा ‘‘दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच एक लोकल ट्रेन से कुल आठ यात्रियों के गिरने और उनमें से कुछ की जान जाने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।’’

रेलवे ने जांच शुरू की
फडवनीस ने कहा ‘‘दुर्घटना में सात व्यक्ति घायल भी हुए हैं। घायलों को शिवाजी अस्पताल और ठाणो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द से जल्द राहत मिले। रेलवे विभाग ने इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।’’

10 के करीब यात्री गिरे-
पुलिस ने बताया कि सोमवार को कसारा से महाराष्ट्र के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली एक भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से करीब 10 यात्री गिर गए जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस त्रसदी का कारण अत्यधिक भीड़भाड़ बताया क्योंकि उस समय कई यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटके हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें