Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस चुनावी मोड में, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां करेंगे नेता

October 10, 2023

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस चुनावी मोड में, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां करेंगे नेता

चंडीगढ़: हरियाणा में अगले साल मई में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैलियों को लेकर गठित 11 सदस्यीय समिति की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में हुई।चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस अब चुनावी मोड में आएगी।प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर से होगी।

पहली रैली रादौर में और अगली रैली 5 नवंबर को इसराना में होगी।छोटे स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम को जन आक्रोश रैली नाम दिया गया है और पूरे प्रदेश में शुरू होने वाले इस अभियान को कांग्रेस लाओ, देश बचाओ नाम दिया गया है।बैठक में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, आनंद सिंह दांगी, जयवीर वाल्मिकी, केवी सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश और बजरंग दास गर्ग समेत कमेटी के सभी 11 सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें