Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : AAP-Congress के बीच सीट बंटवारा लगभग हुआ फाइनल, Delhi में कांग्रेस को 3 और AAP को 4 सीटें

February 22, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : AAP-Congress के बीच सीट बंटवारा लगभग हुआ फाइनल, Delhi में कांग्रेस को 3 और AAP को 4 सीटें

नई दिल्ली : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राष्ट्रीय स्तर पर सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है. कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। दिल्ली में कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस आम आदमी पार्टी को गुजरात में एक सीट, हरियाणा में एक सीट और असम में एक सीट दे सकती है।

दोनों पार्टियों के सूत्रों ने पुष्टि की कि वे चार-तीन सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमत हो गए हैं, जिसमें आप चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के लिए सीट-बंटवारे का समझौता दोनों पार्टियों के बीच हो गया है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, कि हम जल्द ही खुलासा करेंगे कि किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली में कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है। उन्होंने अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें