Site icon Dainik Savera Times

लोकसभा चुनाव: तेलंगाना के मुख्यमंत्री 26 जनवरी के बाद जिलों के दौरे पर निकलेंगे

हैदराबाद। लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 26 जनवरी के बाद राज्य के सभी जिलों का दौरा करने का फैसला किया है। रेड्डी कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष भी हैं। उनके कार्यालय से सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने यहां आदिलाबाद, निजामाबाद, मेदक, महबूबनगर और हैदराबाद जिलों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की और उन्हें आगामी आम चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। पार्टी के चुनाव अभियान के तहत उनकी पहली जनसभा आदिलाबाद जिले के इंद्रवेल्ली में होगी।

वर्ष 2021 में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद रेड्डी ने इंद्रवेली में अपनी पहली विशाल जनसभा में हिस्सा लिया था। अब मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद वह इंद्रवेली में अपनी पहली जनसभा में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री (के. चंद्रशेखर राव) के विपरीत रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह (26 जनवरी के बाद) विधायकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Exit mobile version