Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक टली

July 29, 2026

संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक टली

Lok Sabha: संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे के कारण बाधित है। बुधवार को भी संसद की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा में हंगामा खड़ा हो गया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की तरफ से नारेबाजी के कारण बाद में सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बुधवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ओम बिरला ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेताओं को बधाई दी। इसके बाद, स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही का संचालन किया। हालांकि, जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्षी सांसदों से सदन चलने देने का आग्रह

स्पीकर ने सांसदों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी बंद नहीं की। विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला ने कहा, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि प्रश्नकाल के दौरान कभी भी प्रश्नकाल को बाधित न करें। प्रश्नकाल संसद सदस्यों के लिए होता है और सरकार की जवाबदेही तय होती है। कई सदस्यों ने मुझसे मिलकर आग्रह भी किया कि प्रश्नकाल चलने दिया जाए। आप (विपक्ष) संसद सदस्यों के हक को नहीं मार सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि मैंने आपको (विपक्ष) को हर मुद्दे और विषय पर बोलने का प्राप्त समय दिया है, लेकिन इस तरीके से सदस्यों के प्रश्नकाल के समय को बाधित न करें। यह बिल्कुल उचित नहीं है। मैं फिर से आग्रह करता हूं कि सभी सदस्य अपनी सीटों पर जाकर बैठें और प्रश्नकाल के बाद चर्चा में हिस्सा लें।

12 बजे तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्रवाई
विपक्ष के सदस्यों से स्पीकर ओम बिरला ने आगे कहा, “आप सदन को बाधित करना चाहते हैं और नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं, जो संसदीय परंपराओं को अनुसार नहीं है।”

इसके बावजूद विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों पर नहीं लौटे और हंगामा जारी रहा। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें