Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

December 9, 2024

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Lok Sabha : लोकसभा में सोमवार को अडानी मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।

दोपहर 12 बजे सदन के पुन: समवेत होते ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के सदस्य अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर अडानी मुद्दे को लेकर शोरशराबा करने के साथ-साथ नारेबाजी करने लगे। इसके के साथ ही कांग्रेस सदस्य सदन के बीचोबीच आ गये और नारों के संग शोरगुल करने लगे।

पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने शोरगुल के बीच ही आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। इसके बाद उन्होंने विपक्षी सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर जाकर अपनी बात कहने की अपील की। विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और शोरगुल जारी रहा। हंगामा थमते न देखकर श्रीमती राय ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले पूर्वा 11 बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला के आसन पर आते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थानों से उठ कर कुछ मुद्दे उठाने लगे, जो स्पष्ट सुनायी नहीं दिये। इस पर श्री बिरला ने पूछा कि क्या वे सदन नहीं चलने देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में किसी विषय को नहीं उठाया जाता है। बिरला कहा, ‘‘ प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। देश चाहता है कि सदन की कार्यवाही चले। आप सदन में गतिरोध पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने दोबारा कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं। इस पर विपक्षी सदस्य कुछ कहने लगे। उसके बाद बिरला ने तुरंत सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें