गोरखपुर : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के पथरिया रेलवे स्टेशन पर तात्कालिक प्रभाव से आगामी तीन अप्रैल तक दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें अगले छह माह के लिए इस स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस अगले वर्ष तीन अप्रैल तक पथरिया स्टेशन पर 08.13 बजे पहुंचेगी और 08.15 बजे स्टेशन से रवाना होगी। स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 03 अप्रैल तक पथरिया स्टेशन पर 02.23 बजे पहुंच कर 02.25 बजे छूटेगी।