Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में दबा है सोना… झांसे में गंवा दिए डेढ़ करोड़, ऐसे बनाया शिकार

July 8, 2026

घर में दबा है सोना… झांसे में गंवा दिए डेढ़ करोड़, ऐसे बनाया शिकार

Lost 1.5 Crore Rupees in a Fraud : यमुनानगर। क्या कोई सिर्फ तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर किसी से डेढ़ करोड़ रुपये ठग सकता है? यमुनानगर में सामने आए एक हैरान करने वाले मामले ने हर किसी को चौंका दिया है। घर में 19 क्विंटल सोने का दबा खजाना निकलवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक किसान से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। जब न खजाना मिला और न रुपये लौटे, तब पीड़ित को अपने साथ हुई बड़ी ठगी का एहसास हुआ।

सोने के लिए कराना था अनुष्ठान

आरोपियों ने परिवार को बुरे साये और जान-माल के नुकसान का भय दिखाकर लगातार रुपये ऐंठे। छमिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मिट्टी के डंपर का काम करता है। उनके गांव में पिछले दिनों शीतला माता का मेला लगा था। यहां पर इरशाद, मुनव्वर और उनके एक अन्य साथी से मुलाकात हुई। इन लोगों ने उसे झांसे में लेकर कहा कि उसके घर में सोना दबा है। यदि विशेष पूजा और अनुष्ठान नहीं कराया तो काफी नुकसान होगा और यह सोना भी नहीं मिलेगा।

हाजिरी के नाम पर ऐंठे 5 लाख रुपये

आरोपियों का मोबाइल नंबर ले लिया। उन्हें बाद में काल की तो बताया कि घर में 19 क्विंटल सोना है। इसके लिए 11 हाजिरी देनी पड़ेगी। हर एक हाजिरी चार हजार रुपये की पड़ेगी। उनकी बातों में आकर 40 हजार रुपये खाते में भिजवा दिए। जिसके बाद आरोपित घर पर आए। यहां उन्होंने दो फीट का गड्ढा खोदा। घर के एक कोने में दूध रखवाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को दूसरे कमरे में बंद कर पूजा की हाजिरी के नाम पर रुपये लेने शुरू कर दिए। 5 लाख रुपये आरोपितों ने ले लिए। इसके बाद एक मटका दिखाया और कहा कि इसे अभी नहीं खोलना है। ऐसे और मटके निकलेंगे।

5 ट्रैक्टर और जेसीबी रख दी गिरबी

आरोपियों ने और रुपये की मांग की। इसके लिए पांच ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन गिरवी रख दी। पत्नी के गहने बेचने के साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों से भी उधार लिया। आरोपितों ने खजाना निकालने के लिए इंसानी बलि की बात कहकर परिवार को भयभीत किया। परिवार के विरोध करने पर ने उत्तराखंड से 21 तुंबों का खून लाने की बात कही और इसके नाम पर 21 लाख रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि रास्ते में बिना वर्दी के दो व्यक्तियों को पुलिसकर्मी बताकर रुपये भी ऐंठे।

कुल डेढ़ करोड़ का लगा दिया चूना

इसके बाद आरोपियों ने अजमेर में पढ़ाई कराने और हाजिरी देने के नाम पर एक लाख रुपये प्रति हाजिरी के हिसाब से 41 लाख रुपये और ले लिए। उससे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ठगे गए। जब काफी समय बीत गया और परिवार परेशान रहने लगा। आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। इस घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में है।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें