Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्त की बहन के साथ हुआ प्यार, प्रेमिका की चाहत में पागल प्रेमी ने कर दी हत्या

January 15, 2025

दोस्त की बहन के साथ हुआ प्यार, प्रेमिका की चाहत में पागल प्रेमी ने कर दी हत्या

Love with Friend’s Sister : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मलूकपुर गांव निवासी अंकुल रावत (20) छह जनवरी को अपने खेत में सिंचाई करने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस ने जांच शुरू की तो कहानी में ललित कुमार का नाम आया जो मृतक की बहन से प्रेम करता था। छह जनवरी को उसने अंकुल को बहाने से बुलाया। पहले शराब पिलाई, फिर उसे ढाबे पर ले गया। इसके बाद फतेहपुर के भैसुरिया इलाके में नहर के किनारे ले जाकर ईंट से सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया।

परिजन और पुलिस अंकुल को खोज रहे थे, तब ललित भी उनके साथ खोजने का नाटक करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कड़ियां जोड़ी तो पता चला कि अंकुल आखिरी बार ललित के साथ देखा गया था। पुलिस ने ललित को पकड़ा, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ललित का आपराधिक इतिहास है। किशोरावस्था में उसने मध्य प्रदेश में ट्रक क्लीनर के तौर पर एक हत्या की थी और 10 साल जेल की सजा काट चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार ललित और अंकुल दोस्त थे। दोनों टेंट हाउस में काम करते थे लेकिन जब ललित का प्रेम-प्रसंग अंकुल की बहन से शुरू हुआ तो यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। पुलिस मृतक के शव की तलाश के लिए नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें