Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर बैठे 5 आसान तरीकों से बुक करें LPG सिलेंडर, किल्लत के बीच सरकार की नई पहल

March 14, 2026

घर बैठे 5 आसान तरीकों से बुक करें LPG सिलेंडर, किल्लत के बीच सरकार की नई पहल

LPG cylinder booking: देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब कई डिजिटल और आसान माध्यमों से घर बैठे की जा सकती है, जिसके लिए गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उपभोक्ता अब पांच अलग-अलग तरीकों से अपने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इनमें WhatsApp, मिस्ड कॉल, SMS/IVRS, मोबाइल एप्लिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेज और सरल सेवा उपलब्ध कराना है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के ग्राहक इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनियों द्वारा अलग-अलग नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर WhatsApp, मिस्ड कॉल या IVRS के जरिए बुकिंग की जा सकती है।

ये भी पढ़े- 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

 

मोबाइल ऐप से सिलेंडर बुकिंग
इसके अलावा उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों के लिए “Hello BPCL”, इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए “Indian Oil One” और एचपी गैस के ग्राहकों के लिए “HP Pay” ऐप उपलब्ध हैं, जिनके जरिए बुकिंग की प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है।

वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग
वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करने की सुविधा भी दी गई है। उपभोक्ता my.ebharatgas.com, cx.indianoil.in और myhpgas.in पर जाकर ऑनलाइन सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

दरअसल, हाल के दिनों में देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आईं, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लाइन लगाकर खड़े नजर आए। कई जगहों पर तो लोग सुबह तीन बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगने लगे। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़े- ईरान के शहर तबरीज पर हमला करेगा इजरायल, नक्शा साझा कर लिखा- जगह खाली करें लोग

 

ऐसे हालात में मंत्रालय द्वारा घर बैठे बुकिंग की पांच सुविधाएं बताने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि डिजिटल माध्यमों के जरिए बुकिंग करने से समय की बचत होगी और गैस एजेंसियों पर भी भीड़ कम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें