Site icon Dainik Savera Times

घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 3 महीने में इतनी बढ़ी कीमत

LPG price hike

LPG price hike

LPG price hike: आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट 7 जून से लागू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 913 रुपये की बजाय 942 रुपये में मिलेगा।

बीते 3 महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले मार्च में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ताजा वृद्धि के बाद तीन महीनों के भीतर एक घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 7 June 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? जानें आज का राशिफल

 

वैश्विक ऊर्जा संकट का असर
जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में लगातार कीमतें बढ़ी हैं और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल-गैस आपूर्ति मार्गों में बाधा के कारण कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसके चलते LPG के अलावा पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों पर भी दबाव बढ़ा है।

यह भी जानकारी निकल के सामने आई है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर लगभग 703 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। बढ़ते वित्तीय दबाव को देखते हुए कीमतों में संशोधन किया गया है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 7 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बाधा से बढ़ीं मुश्किलें
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत समेत कई एशियाई देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर निर्भर हैं, इसलिए कीमतों में वृद्धि का प्रभाव सबसे अधिक इन्हीं देशों पर देखने को मिल रहा है।

 

Exit mobile version