Dainik Savera Times

नए साल पर आम जनता को लगा महंगाई का झटका, देशभर में LPG सिलेंडरों के बढ़ें दाम

LPG Price Update 2026

LPG Price Update 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने कारोबारियों को झटका दिया है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।

प्रमुख शहरों में बढ़ी कीमतें

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹1,691.50

कोलकाता: ₹1,795.00

मुंबई: ₹1,642.50

पहले दिल्ली में यही सिलेंडर ₹1,580.50 में उपलब्ध था। कोलकाता और मुंबई में भी कीमतें इसी तरह बढ़ी हैं। यह जून 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

दिसंबर में मिली थी थोड़ी राहत

दिसंबर 2025 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि नवंबर में 5 रुपये की मामूली राहत मिली थी। हालांकि नए साल की शुरुआत में हुई यह बढ़ोतरी उन राहतों को लगभग खत्म कर देती है।

फूड इंडस्ट्री पर पड़ेगा असर

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड स्टॉल्स में होता है। कीमत बढ़ने से खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के विभिन्न शहरों में घरेलू गैस के मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹853

मुंबई: ₹852.50

लखनऊ: ₹890.50

अहमदाबाद: ₹860

हैदराबाद: ₹905

वाराणसी: ₹916.50

पटना: ₹951

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: नए साल पर सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर के ताज़ा भाव

इंडियन ऑयल ने जारी की नई दरें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के अनुसार, मौजूदा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा हो गई है।

Exit mobile version