Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPG से भरा टैंकर हादसे का शिकार, इलाके के सभी स्कूल करवाए गए बंद

January 3, 2025

LPG से भरा टैंकर हादसे का शिकार, इलाके के सभी स्कूल करवाए गए बंद

LPG Tanker Accident : केरल के कोच्चि से एलपीजी गैस लेकर गांधीपुरम की ओर लौट रहा एलपीजी टैंकर कोयंबटूर में हादसे का शिकार हो गया है। शुक्रवार सुबह टैंकर पलट गया जिससे गैस का रिसाव होने लगा। ऐहतियातन इलाके के स्कूलों को बंद करा दिया गया है।

भारत कंपनी का टैंकर कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास पलट गया। गैस रिसाव के कारण ट्रक में सवार लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की है।

इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया है। साथ ही यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस काम को पूरा होने में और भी समय लगेगा। उम्मीद है कि बड़ी दुर्घटना तभी टलेगी, जब सारी गैस निकल जाएगी या पानी में मिल जाएगी।

बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गैस कंपनी के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण बड़ी क्षति टल गई है, लेकिन क्रेन जैसे वाहन भी मौके पर बुलाए गए हैं। इसके अलावा दुर्घटना स्थल के 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने इसकी घोषणा की है।

दिसंबर 2024 में ही एक बड़े एलपीजी टैंकर हादसे ने देश को हिला कर रख दिया था। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर में धमाका हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। कई जिंदा जल गए थे। वो हादसा बेहद भयानक था। तब एक ट्रंक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए धमाका हुआ और एक-एक कर 34 वाहन चपेट में आ गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें