Site icon Dainik Savera Times

टोल बूथ से टकराकर LPG टैंकर में आग, 5 कर्मचारी झुलसे

lpg-tanker-catches-fire

lpg-tanker-catches-fire

LPG tanker catches fire : कौशांबी (उत्तर प्रदेश)। शहर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। कानपुर की तरफ से एक LPG भरा टैंकर गंगा पार की तरफ जा रहा था। करीब साढ़े छह बजे जैसे ही टैंकर कोखराज क्षेत्र के सिरोही टोल प्लाजा के समीप पहुंचा, तभी एलपीजी के लीकेज होने से अचानक उसमें आग लग गई।

10 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

इससे अनियंत्रित होकर टैंकर एक टोल बूथ में टकरा गया। बूथ में टकराने के कारण उसमें रहे पांच टोलकर्मी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि अन्य करीब आठ-10 टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। झुलसे टोलकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नाम हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल और गनमैन राजू है। बताते हैं कि आग लगने से वहां खड़ी टोलकर्मियों की कई दो और एक-दो चार पहिया वाहन भी जल गए। (lpg-tanker-catches-fire) घटना की जानकारी होने पर कोखराज समेत कई थानों की पहुंची पुलिस फोर्स में आसपास करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र को बैरिकेट कराकर आवागमन रोक दिया है।

Also Read : 

Exit mobile version