Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ : भाजपा ने यूपी की हारी 14 सीटों को जीतने की रणनीति पर किया मंथन

September 23, 2023

लखनऊ : भाजपा ने यूपी की हारी 14 सीटों को जीतने की रणनीति पर किया मंथन

लखनऊ: भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 14 सीटों पर हार का सामना करने पड़ा था। इन सीटों को लेकर भाजपा ने शुक्रावर को लखनऊ में मंथन किया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की।राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओ की बदौलत जीत का लक्ष्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने से भी राह आसान होगी।

अधिक से अधिक नए मतदाता बनाने का भी कार्य युद्ध स्तर पर करना होगा। बंसल ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी लोकसभा क्षेत्र का दौरा करके कार्यकर्ताओं से संवाद करें। कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर वहां समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि हारी हुई सीटों पर मंडल प्रवासी तैनात कर मंडल स्तर पर चुनावी योजना तैयार करें। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि समाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए योजना बने, जिस वर्ग का वोट हमे न मिला हो उसे पाने का पूरा प्रयास होना चाहिए। चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा हर कार्यकर्ता के लिए कार्यक्रम का निर्धारण आवश्यक है।

सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में अधिक से अधिक पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ें। आयुष्मान भव: योजना का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिला वोट बैंक पर ध्यान देने को कहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान, परस्पर संवाद और बूथ को जीतने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। आगामी दिनों में सभी सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना तैयार होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के अनुकूल माहौल बना है। पार्टी 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी। इस मौके पर लोकसभा प्रवास योजना के तहत मैनपुरी, अंबेडकर नगर, लालगंज, श्रवस्ती और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी और विस्तारक भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें