लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डंबा क्षेत्र के बेहटा इलाके में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट हो गया। बता दें कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इलाके में मची अफरा-तफरी
सुबह के समय जब फैक्ट्री में रोज़मर्रा का काम चल रहा था, तभी एक अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की छत ढह गई और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के बाद धुएं का घना गुबार पूरे इलाके में फैल गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया, “हमें एक घर में विस्फोट की सूचना मिली है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मकान मालिक आलम की पत्नी की मृत्यु हो गई है। उनके बच्चे और पड़ोसी परिवारों के बच्चे घायल हुए हैं…” https://t.co/tXmDz2kyB0 pic.twitter.com/tYZiUJlLtK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
दमकल की पांच गाड़ियाँ मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पाँच गाड़ियाँ घटनास्थल पर भेजी गईं। पुलिस की कई टीमें और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH | उत्तर प्रदेश: लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए।
वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/qgT7qHHWb3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में फैक्ट्री में काम कर रहे आलम, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। ये सभी विस्फोट के वक्त फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। पुलिस अन्य मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है।
सीएम योगी ने हादसे पर दी प्रतिक्रिया
सीएम योगी ने जनपद लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 31, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विमुक्त जाति दिवस’ समारोह में कहा, “वास्तव में ये जातियां(विमुक्त) कौन हैं? ये वो जातियां हैं जिन्होंने देश में विदेशी हमलों को रोकने के लिए योद्धा के रूप में काम किया… जब ब्रिटिश सरकार ने देखा कि ये जातियां उन्हें लंबे समय तक शासन नहीं करने देंगी, तो उन्होंने आपराधिक जनजाति अधिनियम 1871 बनाया और भारत की उन सभी योद्धा जातियों को आपराधिक जनजाति घोषित करके उनके जीवन के साथ छल किया… 31 अगस्त 1952 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से इन सभी जातियों को आपराधिक जनजाति से मुक्ति मिली, जिसके बाद उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी मिला…”
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विमुक्त जाति दिवस’ समारोह में कहा, “वास्तव में ये जातियां(विमुक्त) कौन हैं? ये वो जातियां हैं जिन्होंने देश में विदेशी हमलों को रोकने के लिए योद्धा के रूप में काम किया… जब ब्रिटिश सरकार ने देखा कि ये जातियां उन्हें… pic.twitter.com/JfHLR6kKad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...