Site icon Dainik Savera Times

थाईलैंड में छिपे लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने लिया हिरासत में, पहली तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली। गोवा के मशहूर Birch by Romeo Lane Nightclub में आग लगने की घटना की जांच को लेकर बड़ा अपडेट आया है। क्लब के मालिक दो भाई—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों हादसे के बाद देश से भाग गए थे और दिल्ली से फ्लाइट लेकर सीधे फुकेट (थाईलैंड) पहुंच गए थे। जिनकी तस्वीर भी सामने आई है।

पासपोर्ट सस्पेंड, पुलिस ने लिया एक्शन
हादसे के बाद गोवा पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया था ताकि वे विदेश में ज्यादा दिनों तक ना रह सकें। उन पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से संबंधित गंभीर केस दर्ज है।

आग लगने से 25 लोगों की हुई थी मौत
‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने से कुल 25 लोगों की जान चली गई। 20 लोग क्लब के स्टाफ थे, 5 लोग पर्यटक थे। यह घटना इतनी भीषण थी कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।

आग लगते ही दोनों भाइयों ने बुक कर ली थी फ्लाइट
सूत्रों के अनुसार, जिस समय क्लब में आग लगी और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर ली थी। इसके कुछ ही घंटे बाद वे दिल्ली से विमान में सवार होकर देश छोड़कर भाग गए।

घटना के बाद जिला प्रशासन का नया आदेश
इस दुखद हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पर्यटन स्थानों पर पटाखों और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक। उत्तर गोवा के सभी पर्यटन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब पटाखे, फुलझड़ियां या किसी भी तरह की आतिशबाजी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।

किन-किन जगहों पर लागू होगा यह प्रतिबंध
यह रोक उत्तर गोवा की इन सभी जगहों पर लागू होगी। नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट, होटल और गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक, अस्थायी बनाई गई संरचनाएं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Exit mobile version