Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव कुश रामलीला कमेटी: लालकिला के मंच पर प्रभु श्री राम के राज्य अभिषेक के साथ लीला हुई संपन्न

October 13, 2024

लव कुश रामलीला कमेटी: लालकिला के मंच पर प्रभु श्री राम के राज्य अभिषेक के साथ लीला हुई संपन्न

दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार, ब्रह्म ऋषि श्री कुमार स्वामी जी, फिल्म स्टार अरबाज खान, अरशद वारसी, सिने तारिका मेहर विज आदि ने लीला का अवलोकन किया, प्रभु श्री राम का राजतिलक किया, प्रभु श्री राम की वंदना की और लिया आशीर्वाद लिया। अर्जुन कुमार ने आगे बताया आज हनुमान भरत संवाद, श्री राम जी का सीता लक्ष्मण, हनुमान के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान और राजतिलक, प्रभु श्री राम की आरती पूजा अर्चना के साथ लीला संपन्न हुई। इस अवसर पर माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान एवं गुरु वशिष्ट जी भी सम्मिलित रहे। इसके बाद पश्चात् ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी जी के प्रवचन और सत्संग कार्यक्रम में हजारों राम भक्तों की भीड़ उमड़ी। आज लीला के उपरांत कमेटी की और से प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार और महामंत्री सुभाष गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंगल, सौरव गुप्ता, अंकुर गोयल कोषाध्यक्ष ने लीला के सभी कलाकारों, लीला की व्यवस्था में लगे वालंटियर, सुरक्षाकर्मियों सहित यहां पिछले दस दिनों से लगे मीडियाकर्मियों, सीसीटीवी टीम के साथियों और लीला स्थल पर आवश्यक सुविधाओ की व्यवस्था में लगी टीम पुरातत्व विभाग, दिल्ली सरकार, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस,ट्रैफिक पुलिस,दिल्ली नगर निगम, सेंट जॉन एम्बुलेंस, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, दिल्ली जल बोर्ड आदि विभागों के सभी साथियों का आभार प्रकट करने के बाद उन्हें लीला कमेटी की और से प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें