Site icon Dainik Savera Times

मधेपुरा: भाजपा महामंत्री के पिता को बदमाशों ने मारी गोली

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सवेला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला महामंत्री के पिता को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक शाह के पिता राम नारायण शाह उर्फ डोमी शाह अपने घर जजहट सवेला में पड़ोसी के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। रामनारायण को उनके दरवाजे पर ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version