Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh : चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, चालक सहित दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

October 29, 2024

Madhya Pradesh : चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, चालक सहित दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से चालक और उसके सहायक की जलने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन सिंह राठौर ने बताया, “ट्रक में आग लग गई और चूंकि उसका चालक और क्लीनर बाहर नहीं आ सके, इसलिए उनकी जलने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्याज लेकर ट्रक बीजापुर (कर्नाटक) से फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी चालक रिजवान अंसारी और छत्तीसगढ़ निवासी क्लीनर मोनू बदक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें