Site icon Dainik Savera Times

Madhya Pradesh accident : खाईं में गिरी SUV कार, 2 महिला डॉक्टर की मौत, चार अन्य घायल

Uttar Pradesh Accident

Uttar Pradesh Accident

Madhya Pradesh accident : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक एसयूवी के पुलिया से टकरा जाने से दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय यादव ने बताया कि महाराष्ट्र से छह डॉक्टरों के एक समूह को ले जा रही एसयूवी सुबह करीब साढ़े सात बजे कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना-शिवपुरी मार्ग पर एक पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई।

अयोध्या से उज्जैन की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे लोग

उन्होंने बताया कि संबंधित लोग महाराष्ट्र के निवासी थे और अयोध्या से उज्जैन की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तन्वी आचार्य (50) की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल नीलम पंडित (55) की बाद में मौत हो गई।

घायलों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान मुंबई निवासी उदय जोशी (64) और उनकी पत्नी सीमा जोशी (59), पालघर जिले के वसई निवासी सुबोध पंडित (62) और ठाणे जिले के भिवंडी निवासी अतुल आचार्य (55) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का यह दल 10 दिन पहले तीर्थ यात्रा के लिए निकला था और अयोध्या से उज्जैन जा रहा था।

Exit mobile version