Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh Accident: दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत, तीन घायल

May 4, 2025

Madhya Pradesh Accident: दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत, तीन घायल

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस इंस्पेक्टर श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ा-मलहरा थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सागर जिले के निवासी गजेंद्र अहिरवार (35), उनके बेटे यश (2) और स्थानीय अमर वाधवानी (53) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में अहिरवार की पत्नी आरती (35), रितु वाधवानी (51) और मयूर वाधवानी (29) शामिल हैं और उनका ग्वालियर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शीर्षासन से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन और आत्मविश्वास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें