Site icon Dainik Savera Times

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से की मुलाक़ात

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डै से मुलाकात की. यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आज नईदिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर जनता के कल्याण की दिशा में किये जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयासों से अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Exit mobile version