Site icon Dainik Savera Times

मध्यप्रदेश: खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी। वह घर के पास स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। बिजली गिरने से वह मौके पर ही झुलस गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इछावर के गादिया गांव में कल शाम अचानक मौसम बदला और बिजली चमकने लगी।

इसी दौरान खेत पर काम कर रहे ग्रामीण द्वारका प्रसाद वर्मा (28) पर अचानक बिजली गिरी और वह बुरी तरह से झुलस गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि जैसे ही घटना के बारे में परिवार के लोगों को पता चला। परिवार के लोग उसे इछावर के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरो से उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि द्वारका प्रसाद घटना के पहले अपने खेत पर बैलगाड़ी लेकर आया था, जिसमें पानी की टंकी रखी थी। पानी की टंकी से अपने ही घर में पानी भर रहा था। किसान काम पूरा होने के बाद पेड़ के नीचे रखी रस्सी को लेने गया था। इसी बीच आसमान से चमकी बिजली अचानक उसके ऊपर गिर गयी।

Exit mobile version