Site icon Dainik Savera Times

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, टैंकर से मिले दो कंकाल, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के पीथमपुर में इंडोरामा सेक्टर-3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज कंपनी में आग लगने की घटना सामने आई है। आग बुधवार देर रात को लगी थी और गुरुवार को इसका खुलासा हुआ। आग बुझने के बाद फैक्ट्री परिसर में जांच की गई, तो आयल टैंकर के अंदर दो कंकाल मिले।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फैक्ट्री के ही कर्मचारी थे। माना जा रहा है कि ये कर्मचारी आग की लपटों में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए।

केमिकल टैंकर में आग लगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंपनी के अंदर मौजूद केमिकल टैंकर में आग भड़की, जो कुछ ही समय में फैल गई। सूचना मिलते ही पीथमपुर पुलिस, नगर पालिका टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: न कोई भगवान, न ही पूजा-पाठ… फिर भी इस मंदिर में आते हैं हजारों लोग

आग पर काबू पाने के लिए छह दमकलें, फोम और टैंकरों की मदद से देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। मौके पर नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला, नवागत थाना प्रभारी सुनील शर्मा, सहित तीनों थानों की पुलिस मौजूद रही।

मौके पर नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला, नवागत थाना प्रभारी सुनील शर्मा, सहित तीनों थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मयंक अवस्थी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की है।

मिले दो कंकाल

दमकल विभाग और पुलिस ने टैंकर की जांच की तो उन्हें दो कंकाल मिले। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version