नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ शनिवार को हादसा-होते-होते टल गया। , दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को Khandwa जिले के दौरे पर थे। वे पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय ‘लाडली बहना योजना’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें भोपाल लौटना था। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरनी शुरू की, वह जमीन से थोड़ा ऊपर उठते ही बाईं ओर झुक गया। इसके बाद वह कुछ पल के लिए पीछे की ओर डगमगाने लगा। गनीमत रही की पायलट के सूझबूझ से हादसा टल गया।
वीडियो में दिखा डगमगाता हेलीकॉप्टर
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही अचानक झुक गया। कुछ सेकंड तक वह ठीक से संतुलन नहीं बना पाया। लगभग 30 से 40 सेकंड तक स्थिति सामान्य नहीं दिखी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और आम लोगों की सांसें थम गईं।
कल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकाप्टर हवा में डगमगाने लगा था, जिसको देखकर लोगों कि हालत खराब हो गई..
लेकिन पायलट कि सूझ बुझ से कामयाबी मिली और एक बड़ा दुर्घटना टल गया…pic.twitter.com/3uKOCnGuuY
— Kamlesh (@Kpgour72) February 16, 2026
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हालांकि पायलट ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा धूल न उड़े और हेलीकॉप्टर स्थिर रहे, इसके लिए पायलट ने स्पीड को नियंत्रित किया। धीरे-धीरे हेलीकॉप्टर ने संतुलन बना लिया और फिर सुरक्षित तरीके से उड़ान भर ली।
करीब 36 सेकंड बाद हेलीकॉप्टर पूरी तरह स्थिर हो गया और बिना किसी और परेशानी के वहां से रवाना हो गया।
मुख्यमंत्री सुरक्षित पहुंचे भोपाल
घटना के बाद हेलीकॉप्टर सामान्य रूप से उड़ता रहा और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से भोपाल पहुंच गए। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ पलों के लिए सभी लोग घबरा गए थे। इस तरह पायलट की सतर्कता और समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया।